कोटा

पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, हथियार और बुलेट जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विवाद के दौरान मुख्य आरोपी ने पीड़ित का गला काटकर जान से मारने की धमकी दी और चाकू से 3-4 बार वार किए। पीड़ित ने हाथ से वार रोककर अपनी जान बचाई। वहीं, एक अन्य आरोपी ने डंडे से उसकी पीठ और भुजा पर हमला किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू, लकड़ी का डंडा और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है।

वेल्डिंग दुकान के पास किया हमला

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी का कोमल साहू और नितेश साहू के साथ करीब एक वर्ष पुरानी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आए दिन लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनती थी। 26 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे प्रार्थी अपना पिकअप वाहन बनवाने शिव वेल्डिंग दुकान गया था। इसी दौरान कोमल साहू, नितेश साहू और गिरिजा शंकर दुबे वहां पहुंचे। आरोप है कि नितेश ने प्रार्थी को पकड़ लिया, जिसके बाद कोमल साहू ने गला काटकर मार डालने की धमकी देते हुए चाकू से 3-4 बार वार किए। प्रार्थी ने हाथ से वार रोकने का प्रयास किया। इसी बीच गिरिजा शंकर दुबे ने डंडे से उसकी पीठ और भुजा पर हमला कर दिया।

चारों आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोटा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोमल साहू 22 वर्ष, नितेश साहू 26 वर्ष, देवेंद्र साहू 21 वर्ष, तीनों निवासी डोंगरीपारा कोटा, तथा गिरिजा शंकर दुबे 32 वर्ष, निवासी पड़ावपारा कोटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, एक लकड़ी का डंडा और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BQ 7102 जब्त की है।आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5), 61 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रभारी उप निरीक्षक दिलीप साहू, सहायक उप निरीक्षक शिव साहू सहित आरक्षक धर्मेंद्र साहू, सोम कुमार उइके, जलेश्वर साहू और मोहन सिंह ध्रुव की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!
Letest
पुरानी रंजिश में खूनी हमला! गला काटकर मारने की धमकी, चाकू से 3-4 वार और डंडे से पिटाई, कोटा पुलिस ने... सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट,