बिलासपुर

सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट खुलने के आसार!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आगामी 28 एवं 29 अक्टूबर को संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर जल संसाधन संभाग कोटा ने अरपा नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। बैराज के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर अरपा-भैंसाझार बैराज के गेट खोले जा सकते हैं। इससे अरपा नदी के जलस्तर एवं बहाव में वृद्धि होने की संभावना है। जल संसाधन संभाग कोटा के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 एवं 29 अक्टूबर को क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना है। इसे देखते हुए नागरिक नदी के तटों एवं जल प्रवाह वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। नदी में उतरने, नहाने, मछली पकड़ने तथा अन्य जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचें। विशेष रूप से नदी के आसपास रहने वाले ग्रामीणों, पशुपालकों एवं मछुआरों से सतर्क रहने तथा अपने परिवार के सदस्यों और पशुओं को नदी किनारे जाने से रोकने का अनुरोध किया गया है।विभाग ने नागरिकों से बैराज के गेटों के संचालन एवं नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान बिलासपुर! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, अरपा नदी में बढ़ सकता है बहाव, बैराज के गेट ख... VIDEO बिलासपुर:- आस्था के प्रसाद से खिलवाड़! गंदगी में बन रहे बताशे, ऊंचे दामों पर बिक्री…आखिर कहाँ ... पेंशन कार्ड के नाम पर बुजुर्ग से 11.29 लाख की ठगी, फेसबुक विज्ञापन के जरिए बिछाया जाल बिलासपुर में तूफान का अलर्ट: 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं! अस्पतालों से लेकर राहत दल तक तैयार, ... जमीन विवाद में खूनी हमला... गला दबाकर हत्या की कोशिश का आरोप, खुलेआम घूम रहे आरोपी, पीड़ित परिवार ने... रसूखदारों की वजह से रुका पीएम आवास का निर्माण, हितग्राही लगा रहे राजस्व विभाग के चक्कर...शासकीय जमीन... पत्नी के खाना नही देने से नाराज युवक ने लगाई फांसी...बंद कमरे में फंदे पर झूलती मिली लाश बिलासपुर:- घर के अंदर खून से लथपथ मिला बीमार व्यक्ति का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप; संदिग्ध मौ... जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल! फूफा ने भतीजे के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट, बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत