बिलासपुर

जमीन बेचकर घर के पेटी में रखे साढ़े चार लाख रुपयों पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ…पीड़ित किसान पहुँचा थाने,

उदय सिंह

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के एक किसान के घर से लाखो की नगदी चोरी हो गई है जिसकी शिकायत चकरभाठा थाने में दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चिचिरदा में रहने वाले तेतरा सूर्यवंशी पेशे से किसान है जिन्होंने बताया की उसकी सम्मलित खाता के कृषि भूमि को 3 वर्ष पूर्व 16 लाख में बिक्री किया था जिसमे से 6 लाख को बहनों को बटवारा कर शेष राशि 10 लाख को अपने घर में रखे संदूक पेटी में रख दिया था

जिसमे से अपने छोटे बेटे की शादी और मां,पत्नी के इलाज में साढ़े पांच लाख खर्चकर शेष बचे राशि साढ़े चार लाख को उसी संदूक पेटी में रख दिया था जिसको आखरी बार तीज पर्व में निकालकर देखा था तो पैसा सही सलामत था। जिसको रविवार को फिर से देखा तो पूरे के पूरे साढ़े चार लाख पेटी से गायब मिले जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की गई सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की जिसके बाद पीड़ित ने चकरभाठा थाना पहुंच चोरी की शिकायत दर्ज कराई है वही पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...