छत्तीसगढ़बिलासपुर

अटल के लिए रश्मि कर रही धुआंधार प्रचार, पत्नी ने भी झोंकी ताकत

एक तरफ जहां अटल श्रीवास्तव धुआंधार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं वहीं उनकी पत्नी नीतू श्रीवास्तव भी अपने पति के लिए घर घर जाकर वोट मांग रही है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद कांग्रेस और कांग्रेस प्रत्याशी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव में बिलासपुर से इंजीनियर अटल श्रीवास्तव को टिकट मिलने के बाद पार्टी संगठित दिख रही है। इससे पहले अक्सर पार्टी में गुटबाजी की वजह से भीतरघात का खतरा बना रहता था, लेकिन इस बार ऐसी कोई परिस्थिति शायद इसलिए भी नजर नहीं आ रही है क्योंकि प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के बेहद करीबी हैं और अटल श्रीवास्तव का विरोध कर कोई भी मुख्यमंत्री से सीधे-सीधे बैर लेने की स्थिति में नहीं है। पूरे लोकसभा क्षेत्र में अटल श्रीवास्तव को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं का साथ मिल रहा है। गुरुवार को तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ने तखतपुर विधानसभा के सकरी नगर पंचायत में कार्यकर्ताओं को लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को विजयी बनाकर संसद में भेजने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों के बाद एक किसान मुख्यमंत्री बना है जो किसानों का दर्द समझता है इसीलिए उसने धान खरीदी का बोनस और कर्जमाफी करने में जरा भी देर नहीं लगाई। लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने इस दौरान केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। बिलासपुर कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव भी सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने गुरुवार को गणेश नगर में आयोजित शीतला अष्टमी की पूजा अर्चना से की। यहां पूजा अर्चना करने पहुंची सैकड़ों सौभाग्यवती महिलाओं से उन्होंने आशीर्वाद लेकर कांग्रेस को विजयी बनाने का आग्रह किया ।गुरुवार को अटल श्रीवास्तव रेलवे परिक्षेत्र में पेंशनरों से भी मिले और 2004 के बाद बंद कर दिए गए पेंशन को पुनः शुरू कराने तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एक आश्रित को रेलवे में नौकरी देने की मांग को संसद में उठाने का भरोसा दिलाया । गुरुवार दोपहर को वे खपड़गंज के बोहरा मस्जिद में पहुंचे और बोहरा समाज के प्रमुखों से आशीर्वाद मांगा। अटल श्रीवास्तव शाम को जिला उद्योग संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए और उद्योगपतियों से भी कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा।
एक तरफ जहां अटल श्रीवास्तव धुआंधार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं वहीं उनकी पत्नी नीतू श्रीवास्तव भी अपने पति के लिए घर घर जाकर वोट मांग रही है । गुरुवार को उन्होंने सुभाष नगर, गोड़पारा, बाजार वार्ड में घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस को विजयी बनाने और सहयोग देने का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर क्षेत्र के कई बड़े कांग्रेसी नेता भी उनके साथ रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स... बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या...दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलि... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त सोते रह गए मालिक....सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत