बिलासपुर

व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल का एक्सेस लेकर साइबर ठगों ने किया बड़ा खेल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर ठग अब सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नए पंजीयन का झांसा देकर भेजी गई APK फाइल ने एक निर्माण व्यवसायी को 10 लाख 20 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर उनकी पत्नी के क्रेडिट कार्ड से लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन कर दिए। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के मुताबिक न तो उन्होंने कोई OTP मांगा और न ही किसी को साझा किया। मंगला चौक स्थित रियल हेवेन्स अपार्टमेंट निवासी आनंद अग्रवाल निर्माण व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप पर PMKISAN New Registration के नाम से एक APK फाइल आई थी। सरकारी योजना से संबंधित समझकर उन्होंने उसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस प्राप्त कर लिया और उनकी पत्नी अन्नू अग्रवाल के नाम पर जारी क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख रुपये के अनधिकृत ट्रांजेक्शन कर दिए। 7 नवंबर की रात करीब 3 बजे मोबाइल में आया ट्रांजेक्शन मैसेज देखने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। पत्नी से जानकारी लेने पर उन्होंने किसी भी तरह का भुगतान या खरीदारी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल बैंक को सूचना देकर सभी क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड लॉक कराए। साथ ही साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सरकारी योजना के नाम पर भेजी गई APK फाइल के जरिए मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लाखों की ठगी का यह मामला साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर चेतावनी है।

error: Content is protected !!
Letest
व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ... छठ महापर्व का भव्य आगाज, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जल में प्र... बिलासपुर:- सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी! बाइक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत,दूसरा गंभी... 24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन,