बेमेतरा

सामाजिक रिश्ते हाशिए पर, पति पत्नी के संबंध भी खतरे में, फिर एक पति ने पत्नी और बच्ची को उतारा मौत के घाट…..रिश्ते और विश्वास की हुई हत्या

डेस्क

बेमेतरा- तनाव की ऐसी परिणीति की अपनी ही परिणीता और औलाद को मौत के घाट उतार देना, सामाजिक मानसिकता के पतन को ओर इशारा कर रहा है, आखिर क्यो महिलाओ को द्वयम और उपभोग की दृष्टि से देखा जाता है। पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही महिला संबंधी अपराधों पर विचार किया जाए तो परिणाम बेहद ही भयावह लग रहे है। शुक्रवार को सामने आई इस घटना ने फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है, की क्या रिश्तों की कोई अहमियत नही है। एक बार फिर मामूली विवाद के चलते एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्ची को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हैं जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।

घटना नांदघाट थाना के संबलपुर गांव की है। पत्नी के साथ आरोपी का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इतने में गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। ये देख जब बच्ची रोने लगी तो आरोपी उसी हथियार से अपनी बच्ची को भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार है। वहीं आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी नांदघाट पुलिस को दी, पुलिस आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल...