बिलासपुर

स्कूल में सोलर पैनल का काम करते समय ठेकाकर्मी की छत से गिरकर मौत…ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल मोपका में सोलर पैनल लगाने के दौरान छत से गिरने से मजदूर की मौत के मामले में सरकंडा पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को सुबह करीब 8.30 बजे छत्तीसगढ इलेक्ट्रीकल इंफ्रास्ट्रक्चर बिलासपुर के ठेकदार धीरेन्द्र पन्ना के द्वारा बिरला ओपन माईड इंटरनेशनल स्कुल मोपका के छत से सोलर पैनल कार्य के लिए रामकुमार यादव और नंदलाल राहुल सहित अमरनाथ चंदु को बुलाया गया था। जहा करीब 09 बजे रामकुमार यादव और चंदु दोनों छतर उपर चढकर काम शुरू कर रहे थे। कि इसी बीच राम कुमार यादव सोलर पैनल में काम करते समय छत से नीचे फर्श में गिर गया। जिससे उसके कंधा पैर में चोंट लगने से बेहोश हो गया। जिसे आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल भेजा गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहा पंचनामा पीएम के बाद मृतक की बॉडी परिजनों को सौंप दी। इधर मामले में सरकंडा पुलिस ने मामले की जांच की। जहां डाक्टरों ने बताया की छत से गिरने की वजह से ही मजदूर कि मौत हुई है। शिवरीनारायण निवासी राम कुमार यादव के मौत के मामले में प्रांरभिक जांच में पुलिस ने पाया कि कंपनी के ठेकेदार के कार्य कराने के दौरान सुरक्षा की अनदेखी और उपेक्षापूर्ण कार्य करवाने के कारण उक्त दुर्घटना घटित हुई है। जिसपर पुलिस ने मामले में धारा 106(1) बीएनएस का अपराध कायम कर आघे कि कार्यवाही शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार