बिलासपुर

तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा समां

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज पर्व की रंगत बुधवार को मुंगेली नाका स्थित होटल कोर्टयार्ड के रूबी हॉल में देखने को मिली। शिवसेना जिला अध्यक्ष रेवती यादव के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में शिवसेना के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा की पत्नी एंका वर्मा और उनकी बेटी निकोल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रियंका यादव और पूजा टंडन मौजूद रहीं। डॉ. अभिषेक वर्मा की राष्ट्रीय राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ छत्तीसगढ़ से उनका पारिवारिक और भावनात्मक जुड़ाव भी खासा गहरा है। बिलासपुर उनके परिवार की स्मृतियों से जुड़ा शहर है। उनके पिता और प्रसिद्ध साहित्यकार-सांसद स्व. श्रीकांत वर्मा का बिलासपुर से गहरा संबंध रहा है। सितंबर 2025 में डॉ. अभिषेक वर्मा अपने परिवार के साथ बिलासपुर पहुंचे थे और श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। यही वजह है कि डॉ. अभिषेक वर्मा और उनका परिवार अवसर मिलने पर छत्तीसगढ़ से अपने जुड़ाव को सहज रूप से सामने लाता रहा है। सितंबर 2026 में भी बिलासपुर में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के सिलसिले में उनकी सक्रियता सामने आई है। इसी पारिवारिक जुड़ाव की झलक तीज समारोह में भी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और ढोलक की थाप पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। एंका वर्मा ने लोकनृत्य का आनंद लिया और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने अतिथियों के साथ नृत्य में सहभागिता भी की। आयोजक रेवती यादव और उनकी टीम ने एंका वर्मा को स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। वहीं सुहागिन महिलाओं को साड़ी के साथ सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, मेहंदी और बिछिया सहित सुहाग सामग्री वितरित की गई। मीडिया से बातचीत में एंका वर्मा ने कहा कि एक साथ इतनी महिलाओं को खुशी मनाते और अपनी संस्कृति से जुड़ते देखना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा। उन्होंने तीज को केवल त्योहार नहीं, बल्कि महिलाओं और परिवारों के एक साथ आने का अवसर बताते हुए इसे ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’ बताया।

नन्हे सितारे तनिष्क ने जीता दिल

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित बाल कलाकार तनिष्क वर्मा रहे। महाकुंभ प्रयागराज और भुवनेश्वर के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में प्रस्तुति दे चुके तनिष्क ने तीज समारोह में लाइव भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मंच पर मौजूद एंका वर्मा और अन्य अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। शिवसेना जिला अध्यक्ष रेवती यादव ने कहा कि तीज छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। एंका वर्मा के साथ इसे मनाना परिवार और प्रदेश के बीच आत्मीय जुड़ाव का सुंदर अवसर रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...