मुंगेली

महामाया मंदिर चोरी का पर्दाफाश: एक साल पुराने केस सहित दो वारदातें सुलझीं, 1.75 लाख के आभूषण बरामद

रमेश राजपूत

मुंगेली – पुलिस ने मंदिरों में हुई चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 75 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम कंतेली स्थित आदि श्री महामाया मंदिर में 28-29 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश किया और देवी प्रतिमा से चांदी के मुकुट, करधन, माला, ढार, सोने का मंगलसूत्र सहित कई आभूषण चोरी कर लिए थे।

इस संबंध में अपराध दर्ज कर पुलिस लगातार जांच कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अश्वनी आहिरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी मंजीत पुरले और पप्पू उर्फ सुनील गोस्वामी के साथ मिलकर कंतेली मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान उसने वर्ष 2025 में कोदवाबानी महामाया मंदिर और हाल ही में कबीरधाम जिले के सिल्हाटी महादेव मंदिर में भी चोरी करने का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि चोरी के आभूषण पप्पू गोस्वामी की मां चंपाबाई गोस्वामी के पास छिपाकर रखे गए थे।

पुलिस ने चंपाबाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी का सामान अपने पास रखने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चांदी के मुकुट, करधन, रूपया माला, सोने की पत्तियां, ढार तथा अन्य धार्मिक आभूषण सहित कुल 1.75 लाख रुपये मूल्य की चोरी की संपत्ति बरामद कर ली। पुलिस ने अश्वनी आहिरे और चंपाबाई गोस्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इस मामले के अन्य आरोपी मंजीत पुरले और पप्पू उर्फ सुनील गोस्वामी पहले से ही कवर्धा की पोड़ी जेल में निरुद्ध हैं। मामले की विवेचना और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार