तखतपुर

बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक मजदूर की मौत दूसरा गंभीर, सड़क में पाईप लगाने का चल रहा था काम….

डेस्कतखतपुर– सड़क पर पाइप लगाने का काम कर रहे मजदूरों को अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी चपेट में ले लिया जिसकी वजह से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुँचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम चोरहा गांव पेट्रोल पंप के पास रामस्वरूप भुइयां उम्र 28 वर्ष निवासी छोटका कराशन थाना मल्हारी इमामगंज जिला बिहार अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में पाइप लगाने का काम कर रहा था।

तभी लोरमी की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पहले दुपहिया वाहन को ठोकर मारा उसके बाद रोड में काम कर रहे मजदूर रामस्वरूप को अपने चपेट में ले लिया जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ में काम कर रहे राहुल डांगी को भी अपने चपेट में लिया जो गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों ने उसे लोरमी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, मामले में जूनापारा चौकी द्वारा चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...