बिलासपुर

चुनाव से पहले एक ही जगह तैनात पुलिस कर्मियों को भेजा गया दूसरे जिले….आईजी ने जारी किये आदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेंज के आईजी अजय यादव ने विधानसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इन पुलिसकर्मियों को प्रमोशन के बाद पोस्टिंग दी गई है, जिसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में भेजा गया है। बिलासपुर रेंज के हेडकांस्टेबल के प्रमोशन के लिए हाल ही में लिस्ट तैयार किया गया था।

इसके लिए उनकी परीक्षाएं भी ली गई। इसमें सफल होने वाले हेडकांस्टेबल को एएसआई के पद पर प्रमोशन दिया गया है। लेकिन, प्रमोशन के बाद भी हेडकांस्टेबल एक ही जिलों में सालों से जमे हुए थे। वहीं, अब प्रमोशन के बाद भी जिले में तैनाती मांग रहे थे। दरअसल, राज्य शासन के निर्देश पर करीब तीन साल पहले प्रधानआरक्षकों को पदोन्नत कर ASI बनाया गया था।

प्रमोशन के बाद भी इन पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में पोस्टिंग दी गई। लेकिन, कुछ समय तक दूसरे जिले में तैनात ज्यादातर एएसआई फिर से इसी जिले में आ गए हैं। आईजी यादव ने जिन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। उनमें से ज्यादातर पुलिस कर्मी यहीं से आरक्षक बनें थे और 15 से 20 साल से यही पदस्थ रहे हैं। यही प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत भी हो गए। फिर उन्हें ASI की पदोन्नति भी मिल गई। इन पुलिसकर्मियों को प्रमोशन के बाद पोस्टिंग दी गई है, जिसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...