बिलासपुर

मतदाताओं के बीच आभार प्रकट करने पहुंच रहे सांसद अरुण साव, जीत का सेहरा जनता के सर बांधा

आकाश मिश्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सबसे शक्तिशाली एवं विकास की रफ्तार को तेज करने वाला देश होगा तथा विश्व के शिखर पर पहुॅचकर बहुत जल्द हमारा देश विश्व गुरू बनेगा। यह बात बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बनने के बाद पहली बार आज अरूण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के पंडरभट्ठा, धपई, घुठेली, भदरा, चिरहुला, कंतेली, राजपुर, मनोहरपुर, चंदली व लोरमी नगर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुॅचकर मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुये कही।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के सर्वमान्य नेता विश्व में लोकप्रिय नेता व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति पुनः आप लोगों ने विश्वास व्यक्त कर भाजपा के प्रति मुझे रिकार्ड मतों से विजयी बनाया है मैं आप सभी का ह्दय से आभार व्यक्त करता हूॅ और यह विश्वास दिलाता हूॅ कि आपके हर खुद सुख के साथ साथ क्षेत्र के विकास के लिये हम सदैव तत्पर रहुॅगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके उम्मीदों पर मैं खरा उतर सकूॅ यही विश्वास आपको दिलाता हूॅ। इस मौके पर भाजपा सांसद अरूण साव के साथ भाजपा के पूर्व विधायक तोखन साहू, गिरीश शुक्ला, गुरमीत सलूजा, लोकनाथ सिंह, श्रीमती मालिका सिंह, शैलेष पाठक, सुनील पाठक, मोहन मल्लाह, मुकेश रोहरा, उमाशंकर साहू, मिट्ठूलाल यादव, राणाप्रताप सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, कोटू दादवानी, विश्वास दुबे, साहूकार साहू रवि शर्मा सहित ग्रामीणजन व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान इन क्षेत्रों में ग्रामीण मतदाताओं के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री साव का भव्य स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने बताया कि भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अरूण साव मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सघन दौरा करेंगे। श्री साव 1 जून को मस्तूरी विधानसभा, 2 जून बिलासपुर विधानसभा, 3 जून कोटा विधानसभा एवं 4 जून को बेलतरा तथा तखतपुर विधानसभा क्षेत्र पहुॅचेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...