बिलासपुर

बकरी-बकरा चोरी कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार…दुकान में काटकर बेचता था चोरी के जानवर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना चकरभाठा पुलिस ने बकरी-बकरा चोरी के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी किए गए बकरा-बकरी को खरीदकर अपनी दुकान में काटकर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल, बकरा काटने के औजार, तराजू और बिक्री की रकम सहित कुल 63 हजार रुपए का सामान जब्त किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, थाना चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम सेवार और ग्राम सारधा में 15 मार्च 2026 को कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। चोरी गए पशुओं में 16 बकरा, 15 बकरी और 6 पट्ठी शामिल थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 77 हजार रुपए बताई गई थी। मामले में पहले ही दो आरोपी हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू 18 वर्ष और नजीर खान उर्फ मजीद खान 20 वर्ष निवासी चिल्हाटी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि चोरी के बकरा-बकरी को खरीदकर काटने और बेचने का काम रहीस उर्फ टीर्रू उर्फ मुंडा खान 25 वर्ष निवासी चिल्हाटी धनुहार मोहल्ला, थाना सरकंडा, द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने 10 नग बकरा-बकरी खरीदकर दुकान में काटकर बेचने की बात स्वीकार की। चकरभाठा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, बकरा काटने के औजार, तराजू और बिक्री की रकम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...