रायगढ़

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीण की हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार….

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – अधेड़ उम्र के ग्रामीण की हत्या की गुत्थी धरमजयगढ़ पुलिस ने सुलझा ली है। जहा जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को धरमजयगढ़ ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या को हादसा बनाने की असफल कोशिश की थी। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रावनखोल का है। जहां एक फरवरी को झाड़ीराम एक्का की संदिग्ध लाश उसके घर के आंगन में मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता कि गांव के ही बहाल कुजूर और ओमप्रकाश और झाड़ीराम एक्का के बीच जमीन विवाद चल रहा था। वही झाड़ी राम को अपने पत्नी और आरोपियों के बीच अवैध संबंध का शक करता था। जिसको लेकर बहाल कुजूर और ओमप्रकाश ने सुनियोजित तरीके से 31 जनवरी को शराब लेकर मृतक झाड़ी राम के घर पहुंचे। जहा सभी शराब पीकर विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने मृतक के सिर पर पीड़हा (लकड़ी का छोटा स्टूल) से हमला कर दिया। जिसके बाद
तंबाकू कूटने वाले लोहे के रॉड (कुटनी) से झाड़ी राम के सीने में वार कर दिया। जिससे मृतक की मौत हो गई। वही इस घटना को हादसे का रूप देने उन्होंने मृतक जलते हुए लकड़ी को मृतक के बॉडी में डाल दिया। लेकिन पुलिस के जांच में सब कुछ साफ हो गया। वही मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, सहायक उप निरीक्षक डेविड टोप्पो, अमृत मिंज, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, किशोर राठौर, राजेंद्र राठिया, अलेविसयुस एक्वा की अहम भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...