सीपत

VIDEO उफनते नाले में बही कार: 24 घंटे बाद भी मासूम तेजस का सुराग नहीं, घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिली कार

उदय सिंह

बिलासपुर – हरेली पर्व के दिन एक हृदयविदारक हादसे में एक मासूम बच्चा तेज बहाव में बह गया। सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तुंगन नाले में एक कार के बह जाने से सनसनी फैल गई। इस हादसे में कार में सवार 9 में से 8 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन तीन वर्षीय बालक तेजस पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। हादसे के 24 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मिली जानकारी के अनुसार, खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू उर्फ भोला 29 वर्ष अपनी वेगनआर कार क्रमांक CG 11 MA 0663 से अपनी पत्नी, तीन वर्षीय बेटे तेजस और अन्य रिश्तेदारों के साथ हरेली पर्व के अवसर पर ग्राम उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन करने गया था। वापसी के दौरान झलमला के तुंगन नाले के पुल से गुजरते समय लगभग 3 फीट ऊपर से पानी बह रहा था। इसके बावजूद मोहनलाल ने पुल पार करने की कोशिश की। कार पानी के तेज बहाव में संतुलन खो बैठी और देखते ही देखते बह गई। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें 4 वयस्क और 5 बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद सभी सवारियां लगभग 60 फीट दूर तक पानी में बह गईं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से 4 बच्चों सहित 8 लोगों को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस दौरान मोहनलाल का तीन वर्षीय बेटा तेजस बह गया। अंधेरे और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी हुई। घटना की सूचना मिलते ही सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवाओं की मदद से रात में ही बच्चे की तलाश शुरू की गई, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास कार बरामद कर ली गई, लेकिन तेजस का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को भी बुला लिया है, जो घटनास्थल से लगभग 7 km दूर स्थित खारुन नदी ग्राम मोहरा तक सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल परिजन बदहवास स्थिति में हैं और लगातार बच्चे के मिलने की आस लगाए हुए हैं। वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर भी सुबह से पुलिस और राहत दल के साथ मासूम तेजस का पता लगाने जुटे हुए है वही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है जो सभी मासूम की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...