बिलासपुर

पुटु तोड़ने गए युवक की तालाब में डूबकर हो गई मौत

डेस्क

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम खैरा में तालाब में डूबकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम को रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में मौजूद दैहान तालाब में एक युवक की तैरती हुई लाश लोगों ने देखी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई लाश। शिवपुरी थाना पाली जिला कोरबा निवासी फागुन सिंह बिरहोर की बताई जा रही है।

सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त शिवपुर पाली थाना के 30 वर्षीय फागुन सिंह के रूप में की। देहान तालाब में फागुन सिंह पुटु, करील तोड़ने पहुंचा था। आसपास के लोगों ने भी उसे तालाब में पुटु, करील निकालते देखा था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले 2 दिनों से लापता था जिसकी खोजबीन की जा रही थी और फिर उसकी लाश तालाब में मिली ।माना जा रहा है कि पुटु करील तोड़ने के दौरान उसका पैर फिसल गया होगा और वह तालाब की गहराइयों में समा गया, जिससे उसकी मौत हो गई । 2 दिनों से लाश पानी में रहने के कारण फुल गई थी ।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जलभराव के विरोध में नेशनल हाईवे पर चार घंटे चक्काजाम..सरपंच पति सहित ग्राम धूमा के ग्रामीणों पर अपरा... रायगढ़: सुनसान घर में मां-बेटी की खून से लथपथ लाश... 10 माह की मासूम की भी बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्... ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल में मरीज की मौत.. परिजनों ने नोबल हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का लग... श्री संस्कार फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने दिखाई मानव सेवा की मिसा... कोटा:- अमाली के उसी कुएं ने फिर ली एक जान... लापता महिला का शव मिलने से गांव में दहशत इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल और फिर ब्लैकमेल... अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से ... काम क्यों नहीं करते' कहने पर भड़का बेटा... लकड़ी की फाड़ी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कोटा:- अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर एयरगन के दम पर लूट... बुजुर्ग पति- पत्नी से मारपीट कर ... VIDEO रतनपुर:- नशे में खूनी खेल, छत पर चढ़कर ईंट से सिर कुचला, हंसिया से किए वार, युवक की निर्मम हत्... एसएसपी का प्रशासनिक एक्शन...कई थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर,