मस्तूरी

मस्तूरी:- शादी समारोह में शामिल 35 लोगो की बिगड़ी तबियत, उल्टी- दस्त और बेचैनी की शिकायत, अलग अलग अस्पताल में किया गया भर्ती,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर के आश्रित ग्राम मुकुंदपुर में एक शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग की आशंका से हड़कंप मच गया। शादी में शामिल करीब 35 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुकुंदपुर गांव निवासी मंगलु पैकरा के घर उनकी बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा है।

शनिवार को घर में हरदियाही का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद रात में सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया और फिर अपने-अपने घरों में आराम करने चले गए। रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद शादी समारोह में शामिल लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। एक-एक कर घर की महिलाएं, पुरुष और बच्चे उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत करने लगे। कुछ ही देर में कई लोगों की हालत खराब हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी तत्काल गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीणों को दी गई।

इसके बाद बीमार लोगों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कुछ मरीजों को पामगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि 27 लोगों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सभी मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। संभावना जताई जा रही है कि शादी समारोह में परोसे गए भोजन के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी है फिलहाल सभी की हालत ठीक है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...