कोटा

विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा क्षेत्र के छेरकाबांधा में शनिवार शाम छोटे भाई के विवाद में बीच-बचाव करना एक किसान को भारी पड़ गया। विवाद शांत कराने पहुंचे जय प्रकाश किसान पर गांव के ही अबला साहू उर्फ छोटा ने कथित तौर पर तब्बल से पीछे से हमला कर दिया। हमले में जय प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की शिकायत परिजनों ने कोटा थाने में की है।मिली जानकारी के अनुसार लारीपारा छेरकाबांधा निवासी जय प्रकाश किसान हैं। शनिवार शाम उनके छोटे भाई का गांव के ही अबला साहू उर्फ छोटा से विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ता देख जय प्रकाश मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। इसी दौरान बिजली गुल हो गई। आरोप है कि अबला साहू अपने घर से तब्बल लेकर आया और पीछे से जय प्रकाश पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल के परिजनों ने कोटा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। जय प्रकाश ने आरोप लगाया कि अबला साहू के खिलाफ पहले भी थाने में कई शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...