बिलासपुर

दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने का आरोप,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी क्षेत्र के सैदा में शनिवार रात 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए रविवार को सिम्स में जमकर हंगामा किया। उनका दावा है कि महिला के गले में चोट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। मृतका दुर्गा निर्मलकर के भाई विदेशी राम निर्मलकर ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। दुर्गा की दो बेटियां हैं। मायके वालों का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही पति रोहित उसे परेशान करने लगा था। आरोप है कि वह आए दिन मारपीट करता और मायके से एक लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाता था।
विदेशी के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे रोहित ने फोन कर बताया कि दुर्गा अचानक बेहोश हो गई है। सूचना मिलते ही वे सैदा पहुंचे और रोहित के साथ दुर्गा को निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे सिम्स ले जाने की सलाह दी। सिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दुर्गा को मृत घोषित कर दिया और शव को मरच्यूरी भेज दिया। रविवार सुबह बड़ी संख्या में मायके वाले सिम्स पहुंचे। यहां उन्होंने रोहित से घटना को लेकर पूछताछ की। मायके वालों का आरोप है कि रोहित स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा था, जिससे विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बन गई। रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मायके वालों ने दुर्गा की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...