सीपत

सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन…दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्वनी की भी मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के खैरा-लगरा गांव में एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पहले 13 वर्षीय नीशू की मौत हुई और अब शनिवार को उपचार के दौरान छह वर्षीय छोटी बहन तेजस्वनी ने भी दम तोड़ दिया। दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार खैरा-लगरा निवासी प्यारेलाल गोंड ड्राइवर हैं। गुरुवार रात उनकी बेटियां नीशू और तेजस्वनी घर में जमीन पर सो रही थीं। रात करीब एक बजे नीशू ने पेट में दर्द की शिकायत की। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसी दौरान तेजस्वनी की तबीयत भी खराब हो गई। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान नीशू की मौत हो गई। नीशू छठवीं कक्षा में पढ़ती थी।
नीशू की मौत के बाद छह वर्षीय तेजस्वनी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। तेजस्वनी पहली कक्षा की छात्रा थी। एक ही घटना में दोनों बेटियों को खोने के बाद परिवार सदमे में है।बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां जमीन पर सोई थीं और अचानक पेट दर्द के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। ऐसे में किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच की रिपोर्ट के बाद ही दोनों बहनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य...