बिलासपुर

बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट… चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी कर यूपीआई के जरिए बैंक खातों से रकम निकालने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल, पावर बैंक, खरीदे गए कपड़े और 15 हजार रुपये नगद समेत करीब 75 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक चकरभाठा निवासी सूरज सतनामी ने 25 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 सितंबर की रात करीब 11 बजे तेज बारिश के कारण वह इंडियन कॉफी हाउस के पास रुका था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने से वह बेहोश होकर गिर गया। होश आने पर वह सिम्स अस्पताल में भर्ती मिला, जबकि उसका दोस्त भी वहां नहीं था और मोबाइल गायब था। तबीयत ठीक होने के बाद उसने नया सिम लेकर मोबाइल में लगाया तो यूपीआई ट्रांजेक्शन के मैसेज मिले। जांच में पता चला कि उसके और उसकी मां के बैंक खातों से कुल 2 लाख 84 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।/मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और बैंक संबंधी जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में विवेक वर्मा 20 वर्ष, करन नायक 18 वर्ष, गौरीशंकर साहू उर्फ लालू 18 वर्ष और गगन उर्फ शिबू साहू 25 वर्ष, सभी चकरभाठा निवासी, को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मदद करने के बहाने मोबाइल चोरी किए। इसके बाद स्क्रीन लॉक खोलकर मोबाइल की गैलरी में रखी आधार कार्ड की फोटो से जानकारी हासिल की और फोन-पे व पेटीएम जैसे यूपीआई ऐप को आधार के जरिए रीसेट कर खातों से रकम निकाली। रकम का कुछ हिस्सा ऑनलाइन गेमिंग आईडी में डालने के अलावा खाने-पीने और कार से घूमने में खर्च किया गया। मामले में धारा 303(2), 318(4), 238, 112, 3(5) बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला