मस्तूरी

मानव तस्करी के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार, एक युवती सहित 3 नाबालिग लड़कियों को ले जा रहा था नागपुर….रास्ते मे ही धर दबोचा पुलिस ने

उदय सिंह

मस्तूरी- थाना क्षेत्र से एक प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन सहित गाँव से तीन लड़कियाँ गायब हो गई है, जिसके पीछे कोटमीसोनार निवासी दयानन्द सोनी का हाथ हो सकता है। प्रार्थी की शिकायत पर मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए उनके मार्गदर्शन में गायब युवतियों की पतासाजी शुरू की साथ ही संदेही के विषय मे भी जानकारी जुटाई गई, जिन्हें पता चला कि आरोपी युवक दयानंद सोनी दो दिनों पूर्व गांव में आया था और युवतियों से मिला था, जिसने उन्हें काम दिलाने के लिए बाहर ले जाने का प्रलोभन दिया था, जिसके दो दिनों बाद ही गाँव की चार युवतियां गायब हो गई।

मामले में स्थानीय जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस ने तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की जिन्होंने शिकायत के 10 घंटो के भीतर ही आरोपी को चारों युवतियों सहित बिलासपुर बस स्टैंड में पकड़ लिया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पूर्व में नागपुर में काम कर चुका है, लिहाजा वहाँ काम करने के लिए युवतियों को ले जा रहा था, जहाँ ले जाकर वह युवतियों को बेंच देता और उसके बदले उसे कमीशन मिल जाता।

पुलिस की सक्रियता आई काम

मामले में एक युवती के भाई ने जैसे ही थाने में युवतियों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी, और आरोपी को जिले से बाहर भागने से पहले ही पकड़ लिया गया, जिससे चार मासूमो की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...