बिलासपुर

नाबालिग लड़कियों के साथ अपहरण और दुष्कर्म के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई…बहका कर भगा ले जाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा सख्त कार्यवाही के निर्देश थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिये गये हैं। 02.07.2024 को थाना तखतपुर क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की को अज्ञात आरोपी के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेकर संभावनाओं पर मुखबीर से जानकारी ली गई, जिसमें नाबालिग पीड़िता को 09.07.2024 को 07 दिवस की अल्पावधि में आरोपी सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदूर निवासी तिफरा, सिरगिट्टी के कब्जे से बरामद किया गया।

इस घटनाक्रम में आरोपी के सहयोगी जस्सु उर्फ जयेन्द्र सिंह ठाकुर, निवासी तिफरा, सिरगिट्टी को भी तत्काल गिरफ्तार कर अपराध धारा 363, 366, 376(2)(एन), 368 भा.दं.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। इस तरह नाबालिग बालिका के अपहरण के एक अन्य प्रकरण में थाना पचपेड़ी क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात आरोपी के द्वारा 20.06.2024 को अपहरण कर लिया गया था।

अपराध पंजीबद्ध कर गंभीरतापूर्वक पतासाजी की गई एवं सभी संभावनाओं पर पतासाजी करते हुये 10.07.2024 को आरोपी छोटू उर्फ प्रकाश केंवट, निवासी कोड़िया थाना सीपत के कब्जे से नाबालिग बालिका को बरामद किया गया। प्रकरण के आरोपी के विरूद्ध थाना पचपेड़ी में अपराध धारा 363, 366, 376 भा.दं.वि. एवं 5, 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। जिला बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान प्रहार के अंतर्गत थानों में घटित अपराधों की गंभीरतापूर्वक विवेचना कर आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाहियॉं की जा रही हैं तथा महिला एवं बच्चों प्रति अपराधों को अत्यधिक संवेदनशीलता से लेकर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...