बिलासपुर

तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से दो बार हादसा…..घायल व्यक्ति की अस्पताल में हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाए जा रहे ई-रिक्शा ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रपटा चौक, सब्जी मंडी चाटीडीह की रहने वाली महिला पावर्ती चौधरी ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति बृज बिहारी चौधरी उम्र 41 वर्ष की मृत्यु एक ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते हुई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 जून 2025 की दोपहर करीब 2:30 बजे की है। बृज बिहारी चौधरी किराने की दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रहे थे। जब वे सब्जी मंडी स्थित देवांगन पान ठेला के पास सड़क पर पैदल चल रहे थे, तभी ई-रिक्शा क्रमांक CG-10BS 8421 का चालक तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उन्हें ठोकर मार दी। इस टक्कर से बृज बिहारी घायल हो गए और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी पावर्ती चौधरी घटनास्थल पर पहुंचीं।

ई-रिक्शा चालक ने घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने का आश्वासन दिया और उन्हें तथा एक परिचित महिला को भी रिक्शा में बैठा लिया। करीब 3:30 बजे जब वे सिम्स अस्पताल के आपातकालीन गेट पर पहुंचे, तभी चालक ने अस्पताल परिसर में ही ई-रिक्शा को फिर से तेज रफ्तार में चलाया और वाहन पलट गया। इस दौरान बृज बिहारी फिर से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिम्स के आपात कक्ष ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया और अपनी रिक्शा वहीं छोड़कर भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि उसके भी शरीर में चोटें आई हैं और उसे दर्द बना हुआ है। उसने इस घटना को लेकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ई-रिक्शा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 125(a) और 281 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। यह हृदय विदारक घटना लापरवाही से वाहन चलाने के दुष्परिणामों की ओर एक बार फिर ध्यान आकर्षित करती है। शहर में सड़क सुरक्षा और ई-रिक्शा चालकों के लिए कड़े नियमन की सख्त जरूरत महसूस की जा रही रही है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...