बिलासपुर

राशन कार्डधारियों को तीन माह का राशन एक साथ….शासन ने जारी किए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के सभी राशन कार्डधारियों को जून 2025 से अगस्त 2025 तक की तीन माह की राशन सामग्री जून माह में ही एकमुश्त वितरित की जाएगी। यह व्यवस्था राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के तहत लागू सभी हितग्राहियों के लिए जारी की जा रही है।

जारी आदेश अनुसार, 30 जून 2025 तक पात्र हितग्राहियों को उपरोक्त अवधि का राशन, जिसमें चावल प्रमुख रूप से शामिल है, वितरित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, चावल के अलावा शक्कर, चना, नमक व गुड़ जैसी अन्य राशन सामग्रियों का वितरण भी जून से अगस्त के बीच प्रतिमाह नियमित रूप से किया जाएगा। खाद्य शाखा जिला कार्यालय बिलासपुर द्वारा जारी निर्देश में समस्त राशनकार्डधारियों से अपील की गई है कि वे शासन के इन निर्देशों का पालन करें और समय पर राशन का भंडारण सुनिश्चित करें।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...