तखतपुर

चोरी रोकने व्यापारी ने दुकान में लगाया था बिजली करेंट…संदिग्ध युवक की मौत, व्यापारी पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरेली में एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर दुकान मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिवा ट्रेडर्स के संचालक भागीरथी जायसवाल 62 वर्ष ने चोरी की घटनाओं से बचाव के लिए अपनी दुकान में खतरनाक इंतजाम कर रखा था। वह दुकान के हाल के ऊपर जी.आई. तार को बिजली बोर्ड से जोड़कर इस तरह सेट करता था कि यदि कोई चोर छत से घुसने का प्रयास करे तो उसे करंट लग जाए। पुलिस जांच में पाया गया कि 16 अगस्त की रात दुकान बंद करने के बाद आरोपी ने करंट का कनेक्शन चालू छोड़ दिया था। अगले दिन सुबह जब वह सफाई करने पहुंचा तो सीढ़ी के पास एक युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान अर्जून पात्रे 30 वर्ष निवासी ग्राम नगोई के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत करंट लगने से होना पाया गया। विद्युत विभाग की जांच में पुष्टि हुई कि दुकान में लगाए गए तार से ही हादसा हुआ और आरोपी ने लापरवाहीपूर्वक बिजली जोड़ा था। घटना के संबंध में पहले मर्ग दर्ज हुआ था, जिसके बाद विवेचना में स्पष्ट हुआ कि भागीरथी जायसवाल की लापरवाही से युवक की जान गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। बहरहाल चोरी रोकने का यह तरीका बेहद खतरनाक और असंवैधानिक था, जिससे एक युवक की जान चली गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ... मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर...