मुंगेली

मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी… 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत साइबर सेल और थाना लोरमी पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना लोरमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव वेंकट के खार खेत में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन में साइबर सेल और थाना लोरमी की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 09 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपियों के कब्जे और फड़ से 36 हजार 500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 07 मोबाइल फोन कीमत लगभग 62 हजार 500 रुपये तथा 06 मोटरसाइकिल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये जब्त किए गए। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग 3 लाख 39 हजार रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना लोरमी प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, उप निरीक्षक गणपति राव तथा साइबर सेल एवं थाना लोरमी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार,