सीपत

सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह पीटा, नगदी के बाद फोन-पे से भी कराए पैसे ट्रांसफर

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम बसहा में तालाब के पास खड़े मामा-भांजे के साथ बेरहमी से मारपीट और जबरन पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य लोगों ने दोनों को घेरकर गाली-गलौज की और शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने डंडे, बेल्ट और पाइप से दोनों की जमकर पिटाई कर दी।मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गणेश कुमार चंद्राकर ग्राम किशुनगढ़, थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम का रहने वाला है। वह सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम डंगनिया में अपने जीजा के घर आया था। 26 सितंबर की शाम वह अपने भांजे दुखभंजन के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम करमा स्थित अपने मामा के घर गया था।

खाना खाने के बाद दोनों रात करीब 10:30 बजे वापस डंगनिया लौट रहे थे।रात करीब 11 बजे ग्राम बसहा में तालाब के पास दोनों खड़े थे। इसी दौरान गांव के शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य लोग वहां पहुंचे। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने दोनों के वहां आने को लेकर विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे नहीं होने की बात कहने और गाली देने से मना करने पर विवाद बढ़ गया।आरोप है कि आरोपियों ने एक राय होकर दोनों को जान से मारने की धमकी दी और डंडे, बेल्ट व पाइप से बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट में गणेश के पीठ, हाथ, पैर और पेट में चोटें आईं, जबकि उसके भांजे के सिर, पीठ, गर्दन, छाती, गाल, कान, जांघ और पैर में चोट लगने की बात सामने आई है।

मारपीट के बाद नगदी और फोन-पे से भी कराए पैसे ट्रांसफर

परिजनों के मुताबिक मारपीट के बाद आरोपियों ने दोनों युवकों से जबरन पैसे भी लिए। आरोप है कि जेब में रखे 5 हजार रुपये नगद लेने के बाद 2 हजार रुपये फोन-पे के जरिए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन रकम राहुल कुमार मरावी के नाम से संचालित खाते में ट्रांसफर की गई।घटना के बाद किसी तरह गणेश ग्राम डंगनिया पहुंचा और अपने जीजा घनश्याम कश्यप को पूरी घटना बताई। इसके बाद सीपत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुभम, कुलेश्वर, डब्बू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 119(1), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है।

लूट की धारा नहीं लगाने पर परिजनों ने उठाए सवाल

परिजनों का आरोप है कि दोनों युवकों के साथ बुरी तरह मारपीट करने के साथ ही जेब में रखे 5 हजार रुपये नगद और फोन-पे के जरिए 2 हजार रुपये जबरन ट्रांसफर करवाए गए, इसके बावजूद पुलिस ने लूट की धारा में कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि मामले में अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में अपराध दर्ज होने से कार्रवाई की गंभीरता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।परिजनों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सभी लागू कानूनी धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

सिम्स में चल रहा घायलों का इलाज

मारपीट में घायल दोनों युवकों का बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, एक घायल युवक के सिर में ब्लड जमने की बात सामने आई है। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किए जाने की भी जानकारी मिली है।पुलिस ने दर्ज धाराओं के तहत मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों पर लगाए गए मारपीट, जबरन पैसे लेने और अन्य आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,