बिलासपुर

VIDEO:’वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पुतला दहन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर सोमवार को बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसजन विरोध मार्च निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सांकेतिक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। बिलासपुर में इस प्रदर्शन की घोषणा पहले ही जिला कांग्रेस की ओर से की गई थी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कुछ समय से निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की गई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने सहित निर्वाचन आयोग की आईटी व्यवस्था से जुड़े फैसलों को लेकर पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं। ज्ञापन में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को तत्काल पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी रखी है। पार्टी ने कहा कि जब तक उसकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। यह आरोप कांग्रेस की ओर से लगाए गए हैं, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े इन आरोपों पर संबंधित निर्वाचन प्राधिकरण का पक्ष भी महत्वपूर्ण है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इसके बाद सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की ओर से राष्ट्रपति के नाम यह ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन को लेकर कलेक्टोरेट परिसर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...