बिलासपुर

बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद महमंद बाईपास पर फेंका शव, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार चांदमारी इलाके में आपसी रंजिश के चलते 22 वर्षीय युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान ओम लहरे पिता कन्हैया दिवाकर (22) के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, फदहाखार गेट के पास कुछ युवकों ने ओम लहरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी आरोपियों ने उसे कुछ दूर तक घसीटा और बाद में शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मामले की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम और विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

फॉरेंसिक टीम पहुंची मौके पर


फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। टीम द्वारा मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाई जा रही है इसके बाद पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई करेगी। मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों और हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आने की संभावना है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...