रायपुर

छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला… बिलासपुर से भी बदले कई अफसर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 सितंबर 2026 को राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में बिलासपुर से जुड़े अधिकारियों में सीमा पात्रे को जिला कोरबा के वरिष्ठ श्रेणी के पद से बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में वरिष्ठ श्रेणी में पदस्थ किया गया है। वहीं बजरंग सिंह वर्मा को महासमुंद कलेक्टर कार्यालय से बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय भेजा गया है। इसी तरह डॉ. उमेश कुमार पटेल को कोरिया कलेक्टर कार्यालय से बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में वरिष्ठ श्रेणी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर में पदस्थ नितिन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर, को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक बनाया गया है। आदेश में राज्यभर के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं शामिल हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण कर पालन प्रतिवेदन शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व...