मस्तूरी

मस्तूरी: आवास योजना में गड़बड़ी का मामला उजागर….पात्र हितग्राहियों की पहली किस्त गलत खातों में ट्रांसफर

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जुनवानी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। पात्र हितग्राहियों को जारी की जाने वाली पहली किस्त की राशि गलत बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई, जिसके कारण पात्र परिवार अब तक अपने आवास का निर्माण शुरू नहीं कर सके हैं। मामले की शिकायत स्थानीय स्तर से लेकर जिला कार्यालय तक कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक पीड़ितों को राशि वापस नहीं मिली है। मंगलवार को ग्राम पंचायत जुनवानी निवासी रामकिशुन रजक कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके दोनों पुत्रों दिनेश और मनोज को आवास योजना के तहत 40-40 हजार रुपए की पहली किस्त स्वीकृत हुई थी। लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते यह राशि किसी अन्य हमनाम ग्रामीणों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई।

रामकिशुन के मुताबिक, जिन व्यक्तियों के खातों में राशि भेजी गई है, उनके पिता के नाम अलग हैं, बावजूद इसके भुगतान प्रक्रिया में ऐसी बड़ी गड़बड़ी हो गई। पीड़ित हितग्राही मनोज पिता रामकिशुन और दिनेश पिता रामकिशुन के दिव्यांग पिता का कहना है कि पहली किस्त न मिलने से उनका आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। परिवार पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और अब सरकारी योजना की राशि गलत खाते में जाने के कारण स्थिति और कठिन हो गई है। रामकिशुन रजक ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कराते हुए पात्र हितग्राहियों की राशि वापस कराई जाए, ताकि वे नियमानुसार अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर सकें। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान..

मामले में शिकायत के अनुसार जब पैसा गलत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर का प्रकरण सामने आ चुका है तो उक्त राशि वापस लौटाई जानी चाहिए और कही पैसे नही लौटाए जाते तो उनके खिलाफ़ एफआईआर दर्ज की कार्रवाई भी की जा सकती है, इसके बावजूद अब तक विभाग द्वारा कोई अग्रिम कार्रवाई नही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल...