रायगढ़

होटल में जमी थी जुआरियों की महफ़िल… पुलिस ने रेड कर 7 रसूखदार जुआरियों को पकड़ा, मौके से 87 हजार नगद और ताशपत्ती जप्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में लगातार जुआ, सट्टा, अवैध कारोबार पर कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में आज रात करीब 7:30 बजे कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढिमरापुर रोड स्थित एकार्ड होटल में कुछ जुआरी ताश से जुआ खेलने इकट्ठा हुए हैं । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपनी टीम के साथ होटल में छापेमारी किया गया जहां जुआ खेलते 07 जुआरी- मनोज अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 44 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़, प्रताप अग्रवाल पिता गणेश राम अग्रवाल उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 7 सक्ती थाना व जिला सक्ती, अंकित अग्रवाल पिता अशोक कुमार अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी जैन मेडिकल खरसिया वार्ड क्रमांक 14 चौकी खरसिया , संदीप अग्रवाल पिता रामनिवास अग्रवाल उम्र 38 साल 38 साल निवासी अग्रसेन मार्ग खरसिया वार्ड क्रमांक 15 चौकी खरसिया, आकाश पंसारी पिता कैलाश चंद्र पंसारी उम्र 30 साल निवासी जिंदल प्लाजा के पीछे वार्ड क्रमांक 15 थाना व जिला सक्ती, कैलाश अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल उम्र 50 साल निवासी टेंडा नवापारा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़, सावन कुमार अग्रवाल पिता प्रहलाद राय उम्र 41 साल वार्ड क्रमांक 13 थाना व जिला सक्ती को पुलिस ने जुआ खेलते पकड़ा जिनके फड और पास से कुल ₹87,070 नगद और जुआ सामग्री 52 पत्ती ताश की जप्ती की गई है । जुआरियों पर थाना कोतवाली में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे, आरक्षक संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...