बिलासपुर

चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला… गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्नी गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में चरित्र पर संदेह ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि पति ने विवाद के दौरान अपनी गर्भवती पत्नी पर राड से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के पेट समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर बेरहमी से वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली सभ्या कौशिक की शादी करीब तीन साल पहले बोड़सरा निवासी आशीष कौशिक से हुई थी। शुक्रवार रात दोनों घर पर थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि आशीष ने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। सभ्या ने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान राड उठाकर पत्नी के शरीर पर कई वार किए और पेट पर भी हमला किया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गई। घटना के बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि हुई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

हिंसक व्यवहार का पहले भी सामने आ चुका है मामला

पुलिस के मुताबिक आरोपी के हिंसक व्यवहार का यह पहला मामला नहीं है। करीब पांच महीने पहले, जब उसकी पत्नी मायके में थी, तब रात में खाना देर से देने की बात को लेकर उसने अपनी वृद्ध मां से भी मारपीट की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी आए दिन घरवालों से विवाद और मारपीट करता था। फिलहाल घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार