बिलासपुर

बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’ भी आएंगी मंच पर,

उदय सिंह

बिलासपुर – नवरात्रि के रंग में रंगने के लिए शहर तैयार है। इसी कड़ी में लगातार चार वर्षों से पारंपरिक गरबा और भव्य आयोजन के लिए पहचान बना चुका सीजी गरबा इस बार 11 और 12 अक्टूबर को बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन ग्राउंड में धूम मचाएगा। दो दिवसीय आयोजन में टीवी धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री पूजा गौर और मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। आयोजक राहुल साहू ने बताया कि पिछले वर्षों में सीजी गरबा को शहरवासियों का शानदार प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए इस वर्ष आयोजन स्थल को पहले की तुलना में अधिक बड़ा किया गया है। बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन के सामने स्थित विशाल मैदान में गरबा प्रेमियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

लाइव बैंड और आकर्षक रोशनी बनेगी खासियत

आयोजन स्थल को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। लाइव बैंड की धुन पर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम सजेगी। आयोजकों के अनुसार पारंपरिक गरबा के साथ आधुनिक प्रस्तुति और भव्य मंच व्यवस्था आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगी। तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा पर जोर

आयोजकों ने बताया कि आयोजन में महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल के साथ बाउंसरों की तैनाती की जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मुख्य सड़क पर वाहनों के कारण यातायात प्रभावित न हो।

तिलक लगाकर होगा सनातनी परंपरा से स्वागत

सीजी गरबा में पहुंचने वाले लोगों का स्वागत सनातनी परंपरा के अनुरूप तिलक लगाकर किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि आयोजन में नवरात्रि की पारंपरिक संस्कृति और उत्सव के आधुनिक स्वरूप का समन्वय देखने को मिलेगा।

‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर होंगी आकर्षण

इस बार सीजी गरबा का सबसे बड़ा आकर्षण अभिनेत्री पूजा गौर रहेंगी। टीवी धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ में अपने किरदार से घर-घर पहचान बनाने वाली पूजा गौर की मौजूदगी को लेकर गरबा प्रेमियों में उत्साह है। उनके साथ मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने भी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार सीजी गरबा के पास शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित गुडविल के आउटलेट से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे...