बिलासपुर

घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी… धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू में शनिवार की रात एक 17 वर्षीय किशोरी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से खुद का गला रेत लिया। इसके साथ ही उसने अपनी दोनों कलाई पर भी वार कर लिए। घटना के बाद किशोरी घर के कमरे में लहूलुहान हालत में बेहोश मिली। परिजनों ने उसे तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि घुटकू घानापारा निवासी किशोरी पढ़ाई छोड़ चुकी है और घर पर रहकर घरेलू काम करती है। शनिवार की रात वह अपने घर में थी। देर रात परिजनों को उसके कमरे में होने का पता चला। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो किशोरी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी और उसकी हालत गंभीर थी। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में उसे लेकर सिम्स पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल उपचार शुरू किया। किशोरी को सिम्स में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी द्वारा यह कदम उठाने की वजह सामने नहीं आ सकी है। परिजन भी घटना के कारण को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
पुलिस अब किशोरी के बयान का इंतजार कर रही है। उसके स्वस्थ होने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...