बिलासपुर

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… चला बुलडोजर, फैक्टरी जमींदोज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ घुटकू में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले कोचिया के बेजा मकान को धराशायी कर दिया गया है। दरअसल शराब कोचिया केदार लोनिया तीन-चार साल पहले गांव के सार्वजनिक उपयोग की जमीन में कब्जा कर पक्का मकान बना लिया था। इस मकान का उपयोग वह अवैध शराब निर्माण में करता था और आस-पास के गांवों में शराब बेचा करता था। इस जगह पर अवैध रूप से लोगों को शराब भी पिलाया करता था।

तहसीलदार श्रद्धा सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर बेजा कब्जा को बुलडोजर से ढहा दिया। केदार लोनिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट सहित 4 अपराध दर्ज हैं। इस सिलसिले में वह जेल में निरूद्ध है। इसके अलावा भी गांव में आधा दर्जन और कोचिया चिन्हित किए हैं। उनके विरूद्ध भी अगले दिनों में कार्रवाई की जायेगी। कार्रवाई में कोनी टीआई नवीन देवांगन,राजस्व निरीक्षक होमेश्वर प्रताप सिंह, पटवारी सूर्य प्रकाश शुक्ला, अमित तिर्की, कोटवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज