छत्तीसगढ़

नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्रशासन,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – नगर के मुख्य मार्ग में हो रही आवागमन की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने बस स्टैंड से मंदिर तक की मुख्य सड़क किनारे व्यापारियों व अन्य लोगों द्वारा की गईं अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही सोमवार से पुलिस बल के साथ शुरू की गईं। इस कार्यवाही से तीन दिन पहले मुख्य मार्ग के सभी दुकानदारों व अन्य लोगों को स्वयं आगे आकर सोमवार तक अतिक्रमण हटाने अपील कर दी गईं थी।

दरअसल नगर का इकलौता मुख्य सड़क पहले से ही अत्यंत सकरा है इसके बाद भी दुकानदारों व कई लोगों ने नाली के ऊपर के अलावा सड़क में ही अतिक्रमण कर सामान सजा रखा था जिससे छोटे बड़े वाहनों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा, नवरात्रि, शिवरात्रि व अन्य त्योहारों के अवसर पर वाहनों कई लम्बी कतार से घंटो जाम की स्थिति बनती थी।

तमाम शिकायतों और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने बेहतर तालमेल बनाकर अंततः कड़ी व सख्त कार्यवाही कर सभी अतिक्रमण को हटाकर नगर की सुंदरता व स्वच्छता पर विशेष रूप से काम होगा जिसके लिए सभी जनप्रतिनिधि सामंजस्य बनाकर काम करेंगे।

सीएमओ अनुभव सिंह का कहना है की सड़क से अतिक्रमण हटने से आम लोगों को राहत मिलने के अलावा व्यापारियों को भी फायदा होगा, इसलिए यह आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को रेस्ट हॉउस से प्रवेश द्वार तक अतिक्रमण हटाए गए है आज से आगे की कार्यवाही जारी रहेगी जो मेला चौक से माँ डिडनेश्वरी मंदिर तक पूरी तरह अतिक्रमण हटाया जाएगा,

चुंकि अभी 11 अक्टूबर से नवरात्र पर्व प्रारम्भ हो रहा है जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालू पहुंचेंगे। साथ ही दशहरा, दीवाली का उत्सव भी आ रहा है इस लिहाज से नगर की सम्पूर्ण स्वच्छता, और गौरव को बनाए रखने के लिए हर स्तर की सफाई आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह...