बिलासपुर

रायपुर- बिलासपुर हाइवे में खड़ी ट्रक से टकराया कंटेनर… चालक की मौत, हेल्पर गंभीर रूप से घायल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रतनपुर हाइवे में हादसे की तरह ही थाना चकरभाठा अंतर्गत हिर्री माईन्स रायपुर-बिलासपुर मेन रोड पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक क्रमांक CG 07 BS 5165 को बीच सड़क पर खतरनाक ढंग से खड़ा किया गया था, जिसके कारण पीछे से आ रहा कंटेनर क्रमांक MH 40 CT 1255 ट्रक से टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल 108 एंबुलेंस से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर भेजा गया।ग्राम रहंगी के कोटवार शोभीतदास मानिकपुरी ने इस हादसे की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गांव के सरपंच लक्ष्मी प्रसाद काटले ने उन्हें दुर्घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रक बिना किसी संकेतक या इंडीकेटर के मेन रोड के बीचोंबीच खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से जा भिड़ा, जिससे चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106, 125(a) एवं 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...