बिलासपुर

चोरी के मामले को सुलझाने में मिली सफलता…चोरी के सामान सहित चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तिफरा अभिलाषा परिषर स्थित गोदाम में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, जिसमें चोरी गए 2.50 लाख के सामान को भी बरामद कर लिया गया है, इस दौरान 2 चोर 1 नाबालिग और 2 कबाडियों को आरोपी बनाया गया है, जिनसे सामान बरामद हुए है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नितिन वर्मा पिता रमेश वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी अभिलाषा परिसर तिफरा ने थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अभिलाषा परिसर तिफरा गोदाम से 12-13.07.2022 के दरम्यिानी रात के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोदाम के सामने का ताला तोडकर गोदाम अंदर रखे सेनेटरी सामान 350 नग, एचपी कंपंनी का लैपटाप, डेस्कटाप, कैमरा डीवीआर जुमला 2,50,000 रूपये चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण के विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि बउवा नामक व्यक्ति कुछ नये नये नल का टोठी ब्रिकी करने के लिए कबाडी दुकान गया था जिसे भगा दिया गया सूचना पर तस्दीकी हेतु थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल सिविल कपडे मे 02 आरक्षक भेजकर संदेही बउवा उर्फ विरेन्द्र चैहान के सकूनत तिफरा कालिका नगर रवाना किया गया।

संदेही बउवा तिफरा तालाब के पास मिला जिसे पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पर अपने साथी संतोष साहू, वकील उर्फ अजय यादव, विट्टू के साथ मिलकर अभिलाषा परिसर गोदाम से सेनेटरी सामान 350 नग, एचपी कंपंनी का लैपटाप, डेस्कटाप, कैमरा डीवीआर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी बउवा द्वारा लैपटाप को घर के बाहर नाली मे फेकना, अजय यादव एक नग टी.व्ही, एक नग डीवीआर को कालोनी के बाहर फेक दिया, संतोष साहू बोरी मे रखे नल को पास की नाली मे छिपा दिया था तथा दूसरी बोरी को सेक्टर डी दारू भट्ठी के पास नाली मे छिपा कर रखा था जिसे चारो कबाडी रामविलास चौहान के पास बेचने गये थे ।रामविलास चौहान द्वारा 04 नग नल टोठी को 200 रू., पिन्टू चौहान के पास वकील उर्फ अजय यादव द्वारा एक बोरी नल को 3000 रू. मे बेचा था। संदेही विरेन्द्र चौहान के निशानदेही पर थाना स्तर पर टीम गठित कर संतोष साहू एवं अपचारी बालक तथा कबाडी रामविलास चौहान, पिन्टू चौहान से थाना लाकर पूछताछ किया गया जिन्होने अपराध करना स्वीकार किये। आरोपियों के मुताबिक चोरी हुये मशरूका बरामद कर खरीददार कबाडी रामविलास चौहान से 04 नग नल टोठी एवं पिन्टू चैहान से 01 बोरी नल टोठी बरामद कर चारो आरोपियों एवं अपचारी बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण मे वकील उर्फ अजय यादव फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...