क्राइमबिलासपुर

देसी कट्टे के साथ पकड़ाया बदमाश, पुलिस को देख कर कर रहा था भागने की कोशिश

डेस्क

पुलिस जांच के दौरान भाग रहे संदिग्ध युवक को जब पुलिस ने धर दबोचा तो उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुआ। बदमाश के पास से हथियार मिलने से पुलिस के भी होश उड़ गए हैं ,क्योंकि 1 दिन बाद ही सोमवार को बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद होंगे । ऐसे में सरेआम हथियार लेकर घूमता बदमाश पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन सकता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर प्रवास के मद्देनजर शहर में सघन जांच अभियान चलाई जा रही थी, सरकंडा पेट्रोलिंग पार्टी नूतन चौक से गुजर रही थी तो उन्हें देख कर एक युवक भागने लगा ।

पुलिस को उस पर शक हुआ तो पुलिस ने उसे धर दबोचा। जांच में युवक के पास से एक देशी पिस्टल बरामद हुआ। आदतन बदमाश स्वप्निल पाटनवार सरकंडा माता चौरा का रहने वाला है। पूर्व में भी कई अपराधों में उसकी संलिप्तता पाई गई है फिलहाल पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत उसके खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...