बिलासपुर

गिरवी रखी सोने की चैन हड़पने का आरोप… महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोने की चैन गिरवी रखने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी अमित छत्रवाणी की शिकायत पर पंखुड़ी उर्फ दिव्यांका माखिजा निवासी शुभम विहार मंगला के खिलाफ धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, कुदुदंड निवासी अमित छत्रवाणी तेलीपारा स्थित शिवम मेन्स वियर दुकान में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। अमित ने शिकायत में बताया कि आर्थिक जरूरत के चलते उन्होंने अपनी पत्नी की सोने की चैन को पहले माही ज्वेलर्स, मुंगेली नाका में करीब 30 हजार रुपये में गिरवी रखा था। इसी दौरान उनके परिचित रविंद्र उर्फ कल्लू मानिकपुरी ने उन्हें अपनी परिचित पंखुड़ी माखिजा से मिलवाया और कहा कि वह बिना ब्याज के गिरवी संबंधी मदद कर देगी। शिकायत के मुताबिक 1 जनवरी 2026 को पंखुड़ी माखिजा अमित को लेकर माही ज्वेलर्स पहुंची और 33 हजार रुपये देकर चैन छुड़वा ली। इसके बाद उसने चैन अपने पास रखते हुए कहा कि जब भी अमित 33 हजार रुपये लौटा देंगे, वह चैन वापस कर देगी।
करीब तीन महीने बाद जब अमित चैन लेने पहुंचे तो आरोपी महिला उन्हें लगातार टालती रही। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि उनकी सोने की चैन को पंखुड़ी माखिजा ने 12 जनवरी 2026 को मणापुरम गोल्ड लोन में करीब 1 लाख 33 हजार रुपये में गिरवी रख दिया है।
अपने साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए अमित ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,