सक्ती

प्रेम प्रसंग में युवती की हंसिये से हमला कर हत्या…24 घण्टे के भीतर आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत मृतिका प्रियंका साहू निवासी परसदाकला की आरोपी हरिओम राठौर निवासी खूंटादहरा द्वारा धारदार हाथियार से हत्या कर दी गई थी, मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25.11.2023 के सुबह करीब 11.00 बजे से 12.00 बजे के बीच प्रियंका साहू पिता बुधराम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी परसदाकला थाना बाराद्वार अपने घर पर अकेली थी परिजन सभी बाहर गये थे तभी आरोपी हरिओम राठौर निवासी खूटादहरा प्रियंका साहू के घर आया था। आरोपी हरिओम राठौर द्वारा बताया गया कि उसके और प्रियंका साहू दोनो के मध्य विवाह की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो गया था

जिससे अरोपी हरिओम राठौर आवेशित होकर मृतिका के घर रसोई में रखे सब्जी काटनें के परसुल से मृतिका प्रियंका साहू जब अपने कमरे में बिस्तर पर बैठी थी तभी पास जाकर उसके गले में परसुल से प्राणसंघातक वार कर दिया, जिससे प्रियंका साहू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपी घटना कारित कर घटना में प्रयुक्त परसुल को मृतिका के घर के पीछे फेंक कर मौके से फरार हो गया। जिसे जाते हुये गांव की तेरसबाई व पास में खेल रहे लड़के देखे थे, 112 इवेंट की सूचना थाना बाराद्वार को प्राप्त होने पर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर आरोपियो की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश मिलने पर मौके पर सदलबल घटना स्थल परसदाकला पहूंचकर आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर घटना स्थल से आरोपी की पता साजी हेतु टीम लेकर मुखबीर की सूचना के आधार पर अन्य जिला भाग रहे आरोपी हरिओम राठौर को त्वरित गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी हरिओम राठौर से कड़ाई से पुछताछ करने पर मृतिका प्रियंका साहू से विवाह की बात पर लड़ाई झगड़ा होकर गुस्से में आकर घर में रखे परसुल से मृतिका के गले में वारकर हत्या करना एवं घटना में प्रयुक्त परसुल को छत के उपर से फेंकना अपने कथन में स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है। हत्या जैसे गंभीर प्रकरण में आरोपी को 24 घण्टे के अंदर अभिरक्षा में लेकर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेयी थाना प्रभारी बाराद्वार, सउनि यशवंत राठौर, प्र.आर. सुरेन्द्र खांण्डेकर, आर. अलेकलियुस मिंज, फारूख खान, कुंजबिहारी चन्द्रा, दिलीप सिदार एवं म.आर. सरिता हरवंश का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक,