बिलासपुर

भाजपा में बड़ी कार्रवाई…तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन में मांगा जवाब

उदय सिंह

बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने बिलासपुर शहर के प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा तौसीफ खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश में कार्रवाई का कारण उनके खिलाफ न्यायालय में विचाराधीन कई आपराधिक मामलों और इसे पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आने का उल्लेख किया गया है। 16 सितंबर 2026 को जारी पत्र में प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकंडेय ने तौसीफ खान को संबोधित करते हुए कहा है कि उनके विरुद्ध कई आपराधिक मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। पत्र में इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में बताते हुए कहा गया है कि इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

आदेश के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने उक्त अनुशासनहीनता के आरोप में तौसीफ खान को पार्टी के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है। साथ ही उन्हें आदेश प्राप्त होने के सात दिवस के भीतर यह स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि क्यों न उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया जाए। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। कार्रवाई की प्रतिलिपि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बिलासपुर शहर को भेजी गई है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के इस आदेश के बाद बिलासपुर संगठन में इसे अहम कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत,