कोटा

राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए,शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा से सुहानी जायसवाल का हुआ चयन

प्रेम सोमवंशी

कोटा -युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा से सुहानी जायसवाल का चयन किया गया है. इस शिविर का आयोजन दिनांक 21 से 27 मई 2022 तक रामचंद्र मिशन आश्रम परिसर अमलेश्वर, रायपुर में हो रहा है. इस शिविर में भारत के विभिन्न राज्यों के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में सम्मिलित हो रहे हैं जहां पर यह स्वयंसेवक अपनी कला व संस्कृति विचारों का आदान प्रदान करेंगे व अनेकता में एकता का परिचय देंगे. इस वर्ष शिविर की मेजबानी का अवसर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को मिला हैं.

कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर के लिए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के 06 स्वयंसेवकों का चयन हुआ है. जिसमें शासकीय निरंजन केसरवानी महाविद्यालय कोटा बिलासपुर से सुहानी जयसवाल, डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर से मनोज निषाद, कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा से जयप्रकाश पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय यूटीडी बिलासपुर से साहिल टंडन,शासकीय बिलासा कन्या महाविद्यालय बिलासपुर से उषा तंबोली,राजीव गाँधी शासकीय महाविद्यालय लोरमी से चांदनी सोनी का चयन हुआ. इन स्वयंसेवकों का चयन वर्ष भर में नियमित गतिविधियों के अन्तर्गत क्रियान्वित कार्यो में स्वयंसेवकों की सहभागिता के आधार पर किया जाता हैं. ये स्वयंसेवक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे व अपने राज्य की कला व संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे. जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखलाते हुए नृत्य, सुआ गीत, पंथी, ददरिया आदि के द्वारा दूसरे राज्यों से आने वाले स्वयंसेवकों को छत्तीसगढ़ी संस्कृति का परिचय करा सकें. राष्ट्रीय स्तर के इस शिविर में स्वयंसेवकों के चयनित होने पर राज्य संपर्क अधिकारी डॉ.समरेन्द्र सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डाॅ मनोज सिन्हा,जिला संगठक अधिकारी डाॅ संजय तिवारी व शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के प्राचार्य प्रो. बी.एल. काशी सहित महाविद्यालय समस्त महाविद्यालय के प्राचार्यो व कार्यक्रम अधिकारियों ने शुभकामनाएँ ने दी हैं.

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...