बिलासपुर

नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ऑटो से उतरने के दौरान तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सरकंडा स्थित अटल आवास निवासी धांधू कुर्मी 65 वर्ष शुक्रवार को किसी काम से ऑटो में सवार होकर जा रहे थे।

दोपहर करीब 2:30 बजे नूतन चौक के पास ऑटो से उतरते समय यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी वहां पहुंची, जिस पर एक युवक और युवती सवार थे। स्कूटी ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्हें सिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में सिम्स चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की सूचना सरकंडा थाना पुलिस को दे दी है। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत और उपलब्ध जानकारी के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए सवार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश