बिलासपुर

बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र मोपका में दर्ज अपराध के फरार आरोपी दीपक डहरिया उर्फ फोसो डहरिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी दीपक डहरिया उर्फ फोसो डहरिया 26 वर्ष, पिता संतोष डहरिया, निवासी एचपी गैस गोदाम के सामने, भाठापारा मोपका, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर है। आरोपी के संबंध में सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को निर्धारित इनाम दिया जाएगा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। वहीं, इनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

फरार आरोपी के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नंबर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के मोबाइल नंबर 9479193002, पुलिस नियंत्रण कक्ष के नंबर 07758-228504 एवं मोबाइल नंबर 9479193099 तथा पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी मोपका के मोबाइल नंबर 9131207266 पर संपर्क किया जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत