बिलासपुर

VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गरबा की वेशभूषा, हाथ में पिस्टलनुमा वस्तु और सिगरेट का सेवन… सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए बनाया गया यह वीडियो अब नौ लोगों को सलाखों तक पहुंचा चुका है। वायरल वीडियो को लेकर मिली शिकायत के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि एक महिला और उसके महिला-पुरुष सहयोगियों ने गरबा नृत्य की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन करते हुए तथा पिस्टल जैसी वस्तु हाथ में लेकर वीडियो तैयार किया। आरोप है कि इस वीडियो को गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार-प्रसार के लिए Instagram एवं Facebook पर प्रसारित किया गया।

शिकायत में इसे भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के विपरीत और अशोभनीय बताते हुए युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई। शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 1390/2026 के तहत धारा 196, 299 एवं 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अधिकतम राशि से बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जा रही है।

पुलिस की दो टूक चेतावनी

बिलासपुर पुलिस ने कहा कि धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल प्रचार या मनोरंजन के नाम पर इस तरह न किया जाए, जिससे किसी वर्ग की भावनाएं आहत हों या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। पुलिस ने सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए आपत्तिजनक सामग्री अथवा हथियारनुमा वस्तुओं का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की लगातार निगरानी कर रही है और लोगों से आपत्तिजनक सामग्री को बिना सत्यापन आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-...