बिलासपुर

नाले में तैरती मिली लाश, क्षेत्र में सनसनी….कैसे हुई मौत मामला संदिग्ध

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- मंगलवार मंगला क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मंच गया। जब उसलापुर मेन रोड के नाले में एक युवक की तैरती लाश देंखने को मिली। जिसकी सूचना तुरंत सिविल लाइन पुलिस को दी गई। जिसके पहुँचते तक लोगो का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। पुलिस जांच में मामले का खुलासा हुआ कि दो तीन दिन पहले दो युवक नशे में मंगला के आसपास घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी बजाज पल्सर एन एस अनियंत्रित हो गई। जिसमें सावर दो युवक रोड किनारे धराशाई हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में महासमुंद निवासी 19 वर्षीय नीतीश साहू नाले में जा गिरा तो वही उसके साथी घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। जिसे किसी राहगीर ने हॉस्पिटल एडमिट कराया। लेकिन उसे यह नही पता था। कि उस युवक के साथ उसका दोस्त नीतीश भी सड़क के करीब पड़ा हुआ है। आशंका यह है कि नशे और गहरे जख्म के वजह से नाले में पड़े युवक की मृत्यु हो गई।

जिसकी जानकारी मंगलवार सुबह शव के दुर्गंध से स्थानीय लोगों को मिली। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने जब मृतक के जेब की तलाशी ली तो उसमें से आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान महासमुंद निवासी नीतीश साहू के रूप में हुई । नितीश साहू और उसके दोस्त की बिलासपुर आने की वजह का पता तो नही चल सका है। लेकिन पुलिस के अनुसार एक युवक के घायल होकर अस्पताल पहुंचने के बाद मृतक के परिजन नीतीश के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी किसी पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

नियति को शायद यही मंजूर था तभी तो दुर्घटना में दो युवक घायल हुए लेकिन एक ही हॉस्पिटल तक पहुंच सका। अगर उस समय राहगीर की नजर दूसरे युवक पर पड़ती तो शायद उसकी जान भी बच सकती थी।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...