हादसा

फिर गिरा स्कूल के छत का प्लास्टर, बाल बाल बचे बच्चे

आलोक

बरसात के इस मौसम में जर्जर भवनों में संचालित स्कूल जानलेवा साबित हो रहे हैं । एक बार फिर एक स्कूल में छत का प्लास्टर गिर गया। इस बार यह दुर्घटना मंगला के शासकीय मिडिल स्कूल में हुयी। सातवीं कक्षा में पंखे के पीछे से छत का प्लास्टर उखड़ कर गिर पड़ा। यह गनीमत रही उस वक्त रिसेस चल रहा था। जिस कारण बच्चे कक्षा में नहीं थे। इस कारण किसी को चोट नहीं आई। आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले रतनपुर में भी इसी तरह कक्षा में छत का प्लास्टर उखड़ कर गिर पड़ा था, जिसमें दर्जनभर छात्राएं घायल हो गई थी।

बरसात के इस मौसम में अधिकांश जर्जर स्कूल के भवन सीपेज ग्रस्त हो चुके हैं और इसी कारण से प्लास्टर उखड़ रहे है। खासकर छज्जे और छत से प्लास्टर इसी तरह गिर रहे हैं । इस तरह की घटना के बाद स्कूल के बच्चे सहमे हुए हैं। अगर दुर्घटना के वक्त कक्षा चल रही होती तो जाहिर है कई बच्चे चोटिल होते। पंखे के नीचे बैठने वाले बच्चे इसी डर से सहमे नजर आ रहे हैं। वही स्कूल प्रबंधन ने दुर्घटना के तुरंत बाद इसकी शिकायत पंचायत से की जिन्होंने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन देखा यही जा रहा है कि सभी स्कूलों में दुर्घटना के बाद ही इस तरह की पहल की जाती है। जबकि जरूरी यह है कि सभी जर्जर भवनों की जांच कर समय रहते उन्हें ठीक कराया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...